रेवाड़ी। शहर के सर्कुलर रोड स्थित ब्रह्मगढ़ धर्मशाला में ब्राह्मण सभा रेवाड़ी की बैठक सभा प्रधान चंद्रशेखर गौतम की अध्यक्षता में हुई। सभा प्रधान चंद्रशेखर गौतम ने एजेंडे के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सभा और ब्रह्मगढ़ धर्मशाला के कार्य को सुचारू रूप देने के लिए कमेटी गठित की गई है।
उन्होंने बताया सभा के प्रेस सचिव के रूप में रमेश वशिष्ठ कंपनी बाग, मैनेजर हेमंत भारद्वाज कुतुबपुर, सह मैनेजर सुरेश शर्मा सरस्वती विहार, दीपक शर्मा संगवाड़ी, परचेज कमेटी में खुशहाल शर्मा- नई आबादी, भूपेंद्र भारद्वाज बास सिताबराय, जितेंद्र तिवारी बलभद्र सराय, सुभाष शर्मा सेक्टर-4, राजेश वत्स- शुक्रपुरा, शुभ-संबंध कार्यक्रम कमेटी में सुभाष भारद्वाज भाड़ावास, भागमल शर्मा कुतुबपुर, मनमोहन शर्मा कंपनी बाग, दिनेश वशिष्ठ बास सिताबराय, नरेश भारद्वाज सीहा तथा कार्यालय मंत्री दिनेश वशिष्ठ व महेश वशिष्ठ-सरायबलभद्र को नियुक्त किया है।
बैठक में सभा में उत्थान के लिए नई योजनाओं के बारे में चर्चा की गई और ब्रह्मगढ़ धर्मशाला के उत्थान में कार्य करने की जिम्मेदारी सदस्यों ने ली। इस मौके पर उप प्रधान दीपक मुदगिल एडवोकेट, कोषाध्यक्ष खुशहाल शर्मा, महासचिव जयकुमार कौशिक, सहसचिव संदीप भारद्वाज, कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र भारद्वाज, जितेंद्र तिवाड़ी, प्रकाश चंद भारद्वाज, मनीष जोशी, मनीष वशिष्ठ व कपीश शर्मा आदि उपस्थित रहे।