फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: समाजसेवी सुशीला देवी का निधन

Mon, 04 Nov 2024 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। समाजसेवी सुशीला देवी का फाइल फोटो।
विज्ञापन
रेवाड़ी। मोहल्ला गोल चक्कर निवासी समाजसेवी सुशीला देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय भगत कमलेश सैनी का निधन हो गया। वह 85 वर्ष की थीं। नारी शिक्षा की प्रबल पक्षधर सुशीला ने 1952 में रत्न व प्रभाकर की शिक्षा हासिल की। वह धार्मिक प्रवृत्ति की थीं। उन्होंने 18 पुराणों का अध्ययन किया था। महिला उत्थान के लिए उन्होंने घूंघट प्रथा का विरोध किया। नारी शिक्षा की पैरवी की। वर्ष 1955 में अपने विवाह के दौरान उन्होंने बिना घूंघट के फेरे लेकर अपने अभियान को धार दी थी। पुत्र विनय सैनी ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा 5 नवंबर को दोपहर साढ़े 3 बजे सैनी हाई स्कूल में होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें