संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से 18 से 28 अगस्त तक ओपन नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप गोवा में आयोजित की गई। इसमें रमन राव ने हरियाणा की तरफ से खेलते हुए 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल सीनियर इवेंट में रजत पदक जीता।
पहले स्थान पर राजस्थान के खिलाड़ी व दूसरे स्थान पर हरियाणा के खिलाड़ी ने चैंपियनशिप में अपना परचम लहराया। रमन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय फार्म हाउस के मालिक और वहां काम करने वाले 70 वर्ष के चंद को दिया। राव ने बताया पिछले एक महीने से नकारात्मक परिस्थितियों के चलते वह अपना आत्मविश्वास खो चुके थे। चैंपियनशिप से 6 दिन पहले उन्होंने एक लंबे अरसे के बाद फिर से बंदूक थामी जिसकी प्रेरणा उन्हें चंद से मिली। 6 दिन की मेहनत में पदक हासिल किया।