फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रैली से जल संरक्षण के लिए किया जागरूक

Sat, 23 Mar 2024 02:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव गोकलगढ़ में विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जल और स्वच्छता सहायक संगठन जिला रेवाड़ी की टीम ने खंडस्तर कार्यक्रम का आयोजन गांव गोकलगढ़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया। इस अवसर पर जल संरक्षण और गुणवत्ता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों और स्टाफ ने जल जीवन मिशन, जल की गुणवत्ता पर विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला सलाहकार योगेंद्र परमार ने कहा कि अगर पानी नहीं बचाया तो अगला विश्व युद्ध पानी के लिए होगा। उन्होंंने जल संरक्षण के तरीकों को बताया। उन्होंने कहा कि आसपास जहां पर भी कोई नल खुला दिखाई दे तो उसको बंद करना नैतिक कर्तव्य है। जल जीवन मिशन के माध्यम से सरकार ने प्रत्येक घर तक पानी पहुंचाने का काम किया है। रैली के माध्यम से गांव के हर घर को जल संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर बीआरसी मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को जल बचाने के कुछ सरल टिप्स दिए। उन्होंने आगे कहा कि जल संकट को देखते हुए लोगों को जल को सुरक्षित व शुद्ध रखने की अति आवश्यकता है क्योंकि दूषित जल ही बीमारियों का बहुत बड़ा कारण है इसलिए हम सबको अपने संयुक्त प्रयासों से जल के स्रोतों को साफ और स्वच्छ रखना है तथा जल संरक्षण अभियान को सफल बनाना है। इस अवसर पर स्कूल प्राध्यापक परमानंद यादव, विनीत, मीनाक्षी, पल्लवी, पूनम, संतोष, प्रवीण, सुमन, नवीन लता, सुनीता रानी एवं निकिता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें