फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: महिलाओं की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज

Fri, 05 Sep 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 10कोर्ट रोड पर प्रदर्शन करती महिलाएं। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
रेवाड़ी। महिला सांस्कृतिक संगठन की ओर से कोर्ट रोड पर प्रदर्शन कर महिलाओं की समस्याओं को लेकर आवाज उठाई गई।
विज्ञापन

संगठन की नेता कृष्णा देवी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि समाज में महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं। नशाखोरी पर रोक नहीं लगाई जा रही है।
विज्ञापन

संगठन ने सवाल उठाया कि जब समाज नैतिक पतन और चारित्रिक हनन की ओर बढ़ रहा है तो विकास की परिकल्पना कैसे पूरी हो सकती है। महिला सांस्कृतिक संगठन ने सरकार से मांग की है कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने, नशाखोरी पर सख्ती से रोक लगाने तथा सामाजिक वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में सुमन कुमारी, सुमन देवी, गीता देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें