बावल। सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग केंद्र के आईसीटीसी विभाग द्वारा लोगों को एचआईवी एड्स के बारे में हरियाणवी नाटक के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों को एचआईवी एड्स के फैलने व उसके बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावल के आईसीटीसी विभाग में कार्यरत अश्वनी कुमार काउंसलर ने लोगों को एचआईवी एड्स के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि लोगों को एचआईवी एड्स शरीर में पाए जाने पर घबराने की आवश्यकता नहीं है। दवाई लेने से सामान जीवन सामान्य जीवन जिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति को हरियाणा सरकार आहार भत्ता 2250 रुपये प्रतिमाह दे रही है तथा एचआईवी एक्ट 2017 के तहत कोई भी व्यक्ति एचआईवी प्लस व्यक्ति के साथ कोई भी भेदभाव नहीं कर सकता है।