फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे में 35 एमएम बरसा पानी, सड़कों पर जलभराव

विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के नागरिक अस्पताल के सामने भरे पानी से गुजरते लोग। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
सोमवार को दोपहर बाद करीब एक घंटे हुई झमाझम बरसात से लोगों को तेज गरमी व उमस से राहत मिली है। बरसात के बाद सड़कों पर हुए जलभराव से लोगों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ा। शहर में 35 एमएम बरसात के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट हुई, जबकि न्यूनतम में गिरावट देखने को नहीं मिली। कुछ दिन से मौसम की अदला-बदली चल रही है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर तक मौसम बिल्कुल साफ था, लेकिन ढाई बजे के बाद अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ और एका-एक बारिश शुरू हो गई। एक घंटे के अंतराल में 35 एमएम बारिश हुई है। अच्छी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हुआ, जिससे आम लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें