बरसात के बाद माडल टाउन में जमा बरसात का पानी
- फोटो : Rewari
शुक्रवार को शहर में हुई तेज बरसात से लोगों को तेज उमस से लोगों को राहत से मिली। 36 एमएम बारिश के साथ लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। पूरे जिले की बात करें तो 14.75 एमएम के साथ खोल को छोड़कर हर जगह बरसात हुई। बरसात के बाद शहर में जलभराव हो गया, जिससे ट्रैैफिक व्यवस्था चरमरा गई। शाम तक सड़कों पर बरसाती पानी खड़ा नजर आया। अस्पताल के गेट पर 3 फुट तक पानी जमा हो गया। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
तेज उमश भरी गरमी के साथ ही शुक्रवार दोपहर तेज बरसात से लोगों को राहत तो मिली लेकिन शहर की सड़कों पर पानी जमा हो गया। अब तक कुल 160 एमएम बरसात हो चुकी है। सबसे अधिक बरसात रेवाड़ी शहर में हुई है। शुक्रवार सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ था। दोपहर बाद आसमान में काली घटाएं छाई और बरसात शुरू हो गई। करीब एक घंटे के अंतराल में शहर में 36 एमएम बरसात हुई है। वहीं ग्रामीण इलाकों में खोल को छोड़कर हर जगह बरसात हुई।
बरसात के कारण सड़कों पर हुए जलभराव के कारण शाम तक शहर में ट्रैफिक व्यवस्था का बुरा हाल रहा। सरकुलर रोड पर घंटो जाम लगा रहा। जाम सड़क पर ज्यादा पानी खड़ा होने के कारण लगा। धारूहेड़ा चुंगी पर पानी ज्यादा होने के कारण शाम तक लोग परेशान रहे। बस स्टैंड के आसपास वाहनों की लंबी कतारें रही। ट्रैफिक पुलिस पानी के बीच ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करती नजर आई।
नागरिक अस्पताल की सबसे पुरानी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। शुक्रवार को भी बरसात के बाद मेन गेट पर 3 फुट तक पानी जमा हो गया। मरीजों को पहले की तरह इस बार भी अस्पताल के बाहर आने और अंदर जाने में परेशानी झेलनी पड़ी।
बरसात के मौसम में सड़कों पर जगह-जगह बने गड्डे व खुले पड़े सीवर मेनहॉल खतरा पैदा कर रहे है। मेन बाजार में सूरज मेडिकल स्टोर के पास भी इसी तरह का एक बड़ा गड्डा सड़क के बीच में बना हुआ है।
बरसात एक नजर में
स्थान मएम
रेवाड़ी 36
बावल 4
खोल 0
जाटूसाना 1
कोसली 18