फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बारिश से मौसम सुहाना, तापमान में 4.7 डिग्री की गिरावट

Sat, 05 Sep 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
भाड़ावास गेट के पास बारिश के बाद भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में शनिवार को रुक-रुक कर हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि सड़कों पर जलभराव से वाहन चालकों और पैदल जाने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश के कारण तापमान में गिरावट से मौसम ठंडा रहा। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस था।
इस तरह अधिकतम तापमान में 4.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सुबह से रुक-रुककर बारिश होने के कारण दिनभर मौसम में ठंडक बनी रही। लोगों को पिछले दिनों की गर्मी और उमस से काफी राहत मिली।
विज्ञापन

कई लोग मौसम का आनंद लेते नजर आए। वहीं, बारिश के कारण शहर की कई सड़कों और निचले इलाकों में पानी जमा हो गया। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई।
मौसम विशेषज्ञ चंद्रमोहन के अनुसार मानसून टर्फ की अक्षीय रेखा की उत्तरी सीमा श्रीगंगानगर, रोहतक, फतेहगढ़, डालटागंज और दीघा से होते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। उत्तरी हरियाणा के ऊपर भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
इसके प्रभाव से प्रदेश में मानसून के फिर सक्रिय होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 7 सितंबर तक प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील रहने तथा बीच-बीच में बादल छाए रहने की संभावना है।
इस दौरान उत्तरी और दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। 8 सितंबर के बाद मानसून की सक्रियता में कमी आने के आसार हैं। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।
शहर में इन स्थानों पर हुआ जलभरा
बारिश के बाद शहर के कई निचले इलाकों और प्रमुख मार्गों पर पानी भर गया। बावल रोड, झज्जर रोड, सर्कुलर रोड, बस स्टैंड क्षेत्र, धारूहेड़ा चुंगी, नई अनाज मंडी क्षेत्र, ब्रास मार्केट, मॉडल टाउन, सेक्टर-3 और सेक्टर-4 क्षेत्र में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। कई स्थानों पर सड़क किनारे पानी जमा होने से वाहन चालकों को धीमी गति से निकलना पड़ा। वहीं, पैदल राहगीरों को भी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें