सेक्टर-3 स्थित राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव में भगवान का आशीर्वाद लेती भाजपा जिलाध्य
रेवाड़ी। सेक्टर-3 स्थित राधा कृष्ण मंदिर में शुक्रवार की रात जन्माष्टमी श्रद्धा के साथ मनाई गई। मंदिर में भव्य झांकियां, भजन संध्या और रासलीला आकर्षण का केंद्र रहीं। कविता देवी ने बाबा भोले का कृष्ण रूप में अलौकिक शृंगार किया।
कार्यक्रम में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, वरिष्ठ अधिवक्ता अमरजीत सिंह यादव और रिशू यादव विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे। अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की और जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
महोत्सव का आयोजन मंदिर कमेटी और सेक्टर-3 आरडब्ल्यूए के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। आयोजन में प्रधान यशपाल यादव, सतपाल यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष परवीन शर्मा, बीडी यादव, सर्वसुख यादव, राजकुमार यादव, नरेंद्र यादव, अजीत यादव, महिला मंडल प्रधान शकुंतला देवी सहित सेक्टरवासियों ने सहयोग किया।