फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्ते में चौथी बार बरसात, मौसम सुहावना, किसानों को भी मिलेगा फायदा

Mon, 22 May 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पिछले सप्ताह भर में क्षेत्र में अभी तक चार बार बरसात हो चुकी है। रुक-रुक हो रही बरसात जहां मौसम सुहावना होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।
विज्ञापन


वहीं किसानों को भी लाभ मिल रहा है। रविवार शाम को भी क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई। करीब 15 मिनट तक रुक रुककर हुई बरसात से मौसम भी सुहाना हो गया, इससे पहले दोपहर तक लोग गर्मी से बेहाल थे। रविवार को अधिकतम 39.5 और न्यूनतम 26.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।       
मौसम से बिगड़ रहा स्वास्थ्य       
दिनभर गर्मी झेलने के बाद बेशक लोगों को शाम की बारिश से थोड़ी राहत मिल जाती है, लेकिन मौसम के उतार-चढ़ाव से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। दिन में तापमान अधिक होता है। वहीं शाम को बारिश के बाद रात का तापमान काफी गिर जाता है, जिससे रात को घरों में कूलर-एसी चलाकर सोने वालों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो रही हैं। इस समय अस्पतालों में जुकाम-खांसी, वायरल आदि बीमारियों के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें