फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 लाख लूट के आरोपियों को पनाह देने वाला गिरफ्तार

Mon, 22 May 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-8 पर फर्जी सीआईडी अफसर बनकर 80 लाख की लूट के मुख्य आरोपियों को पनाह देने वाले वाले को रेवाड़ी सीआईए ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान गांव छतरपुर निवासी ओमपाल के रूप में हुई है। गिरफ्तार ओमपाल ने मुख्य आरोपी मनोज और उसके भाई अनुज को करीब 24 दिन तक अपने घर में शरण दी थी। गिरफ्तार किया गया व्यक्ति मुख्य आरोपी मनोज का ससुर है। लूट की उक्त वारदात में शामिल चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर करीब 21 लाख रुपये बरामद कर चुकी है।
मामले की जांच कर रहे एएसआई सुभाष चंद ने बताया कि 30 नवंबर 2016 की रात को दिल्ली से उदयपुर जा रही एक बस से पांच- छह लोगों ने सीआईडी अधिकारी बनकर 80 लाख रुपये लूटे थे। पुलिस ने बस चालक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। गिरफ्तार आरोपी को न्यायाधीश के सामने पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें