फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गोगामेड़ी मेले के लिए रेलवे चलाएगा 6 स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए जुटी यात्रियों की भीड़। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
रेवाड़ी। गोगामेड़ी मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने रेवाड़ी-गोगामेड़ी के बीच 6 मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए ये विशेष रेल सेवाएं 28 अगस्त से 26 सितंबर तक अलग-अलग अवधि में चलाई जाएंगी। इसके साथ ही श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेल सेवा का गोगामेड़ी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव भी दिया गया है।
विज्ञापन

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि रेवाड़ी-गोगामेड़ी मेला स्पेशल ट्रेन 30 अगस्त से 9 सितंबर तक 11 फेरे और 18 से 20 सितंबर तक 3 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन रेवाड़ी से शाम 6:10 बजे रवाना होकर रात 11:10 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी। वापसी में गोगामेड़ी से रात 11:40 बजे चलकर सुबह 5:15 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव महेंद्रगढ़, लोहारू और सादुलपुर स्टेशन पर रहेगा।
इसी तरह दूसरी मेला स्पेशल ट्रेन 31 अगस्त से 9 सितंबर तक 10 फेरे और 18 से 21 सितंबर तक 4 फेरे लगाएगी। यह रेवाड़ी से सुबह 6:15 बजे रवाना होकर 10:15 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी। वापसी में सुबह 10:45 बजे चलकर शाम 4:50 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार सादुलपुर-गोगामड़ी के बीच भी 28 अगस्त से 26 सितंबर तक मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों में अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के डिब्बे लगाए जाएंगे। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले समय और संचालन की जानकारी लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें