फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तुलसी नाथ और महेश टेबल टेनिस में, अंशु शुक्ला क्रिकेट कैंप के लिए चयनित

विज्ञापन
खिलाड़ियों को बधाई देते शिक्षक। स्रोत : संस्था - फोटो : 1
विज्ञापन
रेवाड़ी। कक्षा आठवीं की छात्रा तुलसी नाथ और कक्षा नौवीं के छात्र महेश का चयन राज्य स्तरीय स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहीं छात्र अंशु शुक्ला का चयन अंडर-14 जिला क्रिकेट कैंप के लिए किया गया है।
विज्ञापन

तुलसी नाथ और महेश का चयन रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्कूली टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उनके बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ। दोनों खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंशु शुक्ला को भी क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर जिला कैंप के लिए चुना गया है।
तीनों खिलाड़ी दिल्ली रोड स्थित सतीश पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी हैं। विद्यालय की प्राचार्य संगीता यादव ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि स्कूल के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि खेलों में सफलता के लिए मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास जरूरी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पब्लिक एजुकेशन बोर्ड के प्रधान अशोक सोमाणी, सचिव कपिल गोयल, कोषाध्यक्ष अजय गोटेवाला, स्कूल चेयरमैन अनिल रस्तोगी और प्रबंधक अजय यादव ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें