फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारी की जहरीला पदार्थ खाने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मालाहेड़ा निवासी रेलवे कर्मचारी की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। युवक जहरीला पदार्थ निगलने के बाद कार में पड़ा मिला था। मृतक के पिता ने एक व्यक्ति पर रुपये लेकर वापस नहीं लौटाने तथा उनके बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वीरवार को गांव मालाहेड़ा के शमशान घाट के समीप एक कार का हॉर्न बज रहा था। लोग कार के समीप पहुंचे तो उसमें एक युवक बेसुध हालत में पड़ा हुआ मिला। युवक ने जहरीला पदार्थ खाया हुआ था। युवक की पहचान गांव मालाहेड़ा निवासी सोमबीर के रूप में हुई। परिजनों ने सोमबीर को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। परिजन ने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
नौकरी लगवाने वाले पर आरोप
मृतक के पिता नानक चंद ने अपनी शिकायत में बताया कि सोमबीर के पास धूप सिंह नाम के व्यक्ति का आना-जाना था। धूप सिंह अपने आप को रेलवे में कनिष्ठ अभियंता बताता था। धूप सिंह ने ही उसके बेटे सोमबीर को दिसंबर 2019 में रेलवे में नौकरी लगवाया था। धूप सिंह ने सोमबीर से ढाई लाख रुपये लिए हुए थे तथा वापस नहीं लौटा रहा था। दिसंबर 2020 में सोमबीर ड्यूटी पर जाने की कह कर घर से गया था। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया तथा आरोपी धूप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें