फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुनर्विकास कार्य के कारण रेल यातायात रहेगा प्रभावित

विज्ञापन
फोटो:16रेवाड़ी अनाज मंडी रेलवे स्टेशन की तरफ से गुजर रही ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जयपुर मंडल के गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार बाडमेर-जम्मूतवी रेलसेवा 28 मई को बाडमेर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल, अटेली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन

वाराणसी सिटी-जोधपुर रेलसेवा जो 3 जून व 6 जून को वाराणसी सिटी से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग भरतपुर-सवाईमाधोपुर- जयपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में गंगापुर सिटी, बयाना, सवाईमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा जो 7 जून को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में अटेली, नारनौल, नीमकाथाना, श्रीामाधोपुर, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी। पोरबंदर-मुजफ्फरपुर रेलसेवा जो दिनांक 6 जून को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल, अटेली, स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा
जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा जो 1, 4, व 7 जून को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जोधपुर-डेगाना-रतनगढ़-लोहारू-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में मेडता रोड, डेगाना, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू स्टेशनों पर ठहराव करेगी। पोरबंदर-दिल्ली सराय रेलसेवा जो 31 मई व 3 जून को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल, अटेली स्टेशनों पर ठहराव करेगी गाड़ी संख्या 20964, वाराणसी-साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 31 मई को वाराणसी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में अटेली, नारनौल, नीम का थाना, श्रीामाधोपुर, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें