कोसली। गांव नेहरूगढ़ में श्री बाला जी महाराज के मंदिर प्रांगण में देशी घी के भंडारे व जागरण का आयोजन 29 व 30 को किया जाएगा। गांव के सरपंच आशीष प्रजापति ने बताया कि हर वर्ष आख्या तीज के दिन भंडारे का आयोजन किया जाता है। पूर्व रात्रि पर जागरण का आयोजन किया जाएगा। जागरण में सुनील गामड़ी एंड पार्टी भजनों से बाबा का गुणगान करेंगे, जबकि मशहूर रागनी कलाकार कर्मपाल शर्मा और मंजू शर्मा जागरण के मुख्य आकर्षण होंगे। महाराज शंभू दास ज्योति प्रज्वलित कर जागरण की शुरुआत करेंगे, जबकि जिला पार्षद शारदा यादव बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आएंगे। संवाद