संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल पर बीकानेर-रतनगढ़ रेलखंड के मध्य स्थित बीकानेर पूर्व स्टेशन पर अतिरिक्त लाइन डालने के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी। गाड़ी संख्या 54789 रेवाड़ी-बीकानेर रेलसेवा जो 21 मार्च से 29 मार्च तक (09 ट्रिप) रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी वह गाढ़वाला स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा गाढ़वाला -बीकानेर के मध्य पश्चिम रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54790 बीकानेर-रेवाड़ी रेलसेवा दिनांक 21 मार्च से 29 मार्च (09 ट्रिप) बीकानेर के स्थान पर गाढ़वाला से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा बीकानेर- गाढ़वाला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।