फोटो : 47भाड़ावास फाटक केे पास से गुजर रही ट्रेन। संवाद
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मण्डल पर अनाजमंडी रेवाड़ी-रेवाड़ी रेल खण्ड के मध्य समपार फाटक संख्या 61 पर अनुरक्षण कार्य के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक से रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09635, जयपुर-रेवाड़ी स्पेशल रेल सेवा जो 25.05.25 को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह रेल सेवा अलवर तक ही संचालित होगी। यह रेल सेवा अलवर-रेवाड़ी स्टेशनों के मध्य आंशिक रुप से रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 09636, रेवाड़ी-जयपुर स्पेशल रेल सेवा दिनांक 25.05.25 को रेवाड़ी के स्थान पर अलवर से संचालित होगी। यह रेल सेवा रेवाड़ी-अलवर स्टेशनों के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।