फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वाॅलीबॉल शूटिंग प्रतियोगिता में पथरेड़ी की टीम बनी विजेता

Fri, 28 Feb 2025 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 36विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते गणमान्य। स्रोत : मंदिर
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव छुरियावास के शिव मंदिर परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर सुबह हवन कराया गया। उसके बाद मेले का शुभारंभ हुआ। इस दौरान वॉलीबॉल शूटिंग प्रतियोगिता में पथरेड़ी की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

खेल मुकाबले के क्रम में वाॅलीबॉल शूटिंग प्रतियोगिता में आधा दर्जन टीमें शामिल हुई, जिनमें अंतिम मुकाबला पथरेड़ी और पटौदी की टीम के बीच खेला गया। इसमें पथरेड़ी की टीम 21 अंक लेकर विजेता बनी, जबकि पटौदी की टीम 8 अंक लेकर उप विजेता बनी। खेल मुकाबलों का शुभारंभ जिला पार्षद मनीराम यादव और एसएचओ विद्यासागर ने किया।
उन्होंने वालीबॉल शूटिंग के विजेता और उप विजेता टीम को भी 21 हजार और 11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। अनिल रायपुर ने मंदिर कमेटी को अपनी ओर से 11 हजार रुपये दान राशि देने की घोषणा की। निर्णायक पुनीत ढ़ालियावास और डीपी सतीश रहे। इस मौके पर आरपीएफ टीम डीएमएफसी के सेक्शन धारूहेड़ा क्षेत्र के सदस्य निरीक्षक विजेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, सतीश कुमार, रामनिवास ने भी ग्रामीणों को दिल्ली मुंबई मालवाहक रेल मार्ग से दूर रहने और अपने जान माल को सुरक्षित रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन

जिला पार्षद मनीराम यादव ने कहा कि युवा किसी देश का भविष्य होते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में नशा तेजी से फैल रहा है और युवा पीढ़ी को इससे बचाने की सख्त जरूरत है। एसएचओ विद्यासागर ने कहा कि पुलिस प्रत्येक व्यक्ति को इंसाफ दिलाने के लिए तत्पर है और ग्रामीण भीजिले में कानून एवं शांति व्यवस्था मजबूत करने में सहयोग दें। मुख्य अतिथि समाजसेवी अनिल रायपुर ने जिला परिषद के माध्यम से एक रास्ते के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये की आर्थिक सहयोग दिलाने की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने होली गायन प्रतियोगिता की विजेता टीम गुजरीवास और उप विजेता टीम कोसली को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में गांव छुरियावास मंदिर कमेटी के प्रधान रघुवीर यादव, उप प्रधान रामकिशन पूर्व पंच, कोषाध्यक्ष जयसिंह, सरपंच प्रतिनिधि मुकेश यादव, खेमराज नंबरदार, अजीत यादव, ढ़ालियावास के सरपंच प्रतिनिधि बलराज, अशोक पंच, जेई शुभम यादव ने भी अपने विचार रखे। मंच संचालन सुधीर यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें