फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अजमेर मंडल में गर्डर गर्डर लॉन्चिंग से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द

Tue, 04 Aug 2026 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में रेल यातायात प्रभावित रहेगा। अजमेर-मदार रेलखंड पर समपार फाटक संख्या 44 पर गर्डर लॉन्चिंग का कार्य होगा। इस कार्य के लिए रेलवे ने ब्लॉक लिया है।
विज्ञापन

यह कार्य गर्डर लॉन्चिंग के लिए किया जा रहा है। इस कारण कुछ ट्रेनों को रद्द, परिवर्तित मार्ग से संचालित और आंशिक रूप से रद्द किया गया है। इसका असर रेवाड़ी मार्ग से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों पर भी पड़ेगा। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है।
योग नगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी रेलसेवा 9 अगस्त को मदार-आदर्श नगर बाईपास लाइन से चलेगी। यह अजमेर स्टेशन नहीं जाएगी, बल्कि मदार जंक्शन और आदर्श नगर स्टेशन पर दो-दो मिनट ठहरेगी। चंडीगढ़-अजमेर रेलसेवा 8 अगस्त को मदार-दौराई बाईपास लाइन से संचालित होगी, जो अजमेर स्टेशन पर नहीं रुकेगी। अमृतसर-अजमेर रेलसेवा 9 अगस्त को मदार तक ही चलेगी, मदार-अजमेर के बीच यह आंशिक रूप से रद्द रहेगी। अजमेर-पुष्कर और पुष्कर-अजमेर रेलसेवा 9 एवं 10 अगस्त को पूरी तरह रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें