खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अभियान की शुरूआत करते। स्त्रोत: स्कूल
- फोटो : महाराजा अग्रसेन जयंती के संयोजक बनने पर नमन बंसल का स्वागत करते लोग। स्त्रोत: स्वयं
खोल। खंड खोल के सभी विद्यालयों में मेगा पौधरोपण अभियान की शुरुआत सोमवार को खंड मुख्यालय से की गई। यह अभियान राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त तक पखवाड़े भर चलेगा। कार्यक्रम में जिला परियोजना समन्वयक संतोष तंवर मुख्य अतिथि रहे, जबकि कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी सत्यवीर नाहड़िया ने अध्यक्षता की।
मुख्य अतिथि संतोष तंवर ने कहा कि अभियान के तहत विद्यालय परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इस कार्य में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़े।
कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी सत्यवीर नाहड़िया ने बताया कि अरावली की गोद में बसे खंड खोल से शुरू हुआ यह अभियान हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश देगा। पखवाड़े तक चलने वाले इस अभियान में ग्राम पंचायतों, विद्यालयों और समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का मुख्य संदेश है, जिसके माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा।
कार्यक्रम में सीएम ईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खोल की प्रभारी प्राचार्य पूजा, महेंद्र सिंह, सुनील कुमार, पवन कुमार, संजय कुमार, योगदान विकास, शीशराम, अनिल कुमार और बबली देवी सहित विद्यालय के इको क्लब के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।