फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप्र की फूड़ प्रोडक्ट कंपनी से मिलते जुलते उत्पाद बेचने पर बाराहजारी में छापामारी

विज्ञापन
शहर के बाराहजारी बाजार में छापामारी करते अधिकारी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित एक फूड प्रोडक्ट कंपनी के अधिकारियों ने दिल्ली हाईकोर्ट के सर्चिंग आदेश पर मनोनीत लोकल कमीशन के साथ वीरवार को बाराहजारी स्थित एक गोदाम पर छापामारी की। इस दौरान कंपनी का लोगो एवं मिलते-जुलते नाम से बेचने के लिए रखे गए नमकीन पाउच के बैग बरामद किए गए। कंपनी अधिकारियों की इस कार्रवाई के कारण हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की एक कंपनी के मालिक मोहित अग्रवाल ने बताया कि उनकी कंपनी परी नाम से फूड प्रोडक्ट बनाती है तथा इसकी देश भर में सप्लाई होती है। उन्हें सूचना मिली थी कि कंपनी के मिलते-जुलते लोगो व नाम से रेवाड़ी व अलवर में प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अदालत से लोकल कमीशन नियुक्त कर कार्रवाई की मांग की थी। वीरवार को वह लोकल कमीशन आरके शर्मा के अधिवक्ता शायन खुरर्म, संजीव कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ बारा हजारी पहुंचे तथा एक गोदाम में रखे प्रोडक्ट की जांच की। गोदाम मालिक से बिल की जानकारी ली गई। परंतु गोदाम मालिक ने किसी भी प्रकार का बिल होने से इंकार कर दिया। इसके बाद गोदाम से बरामद माल को जब्त कर लिया गया। मोहित अग्रवाल की ओर से पुलिस अधीक्षक को भी कार्रवाई के लिए शिकायत दी गई है। उन्होंने बताया कि सात माह पूर्व भी जिला अलवर के खैरथल में भी एक इकाई उनकी कंपनी जैसा लोगो इस्तेमाल करके सोनम परी नाम से फूड प्रोडक्ट बाजार में बेच रही है। इसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट में कॉपीराइट एक्ट का वाद दायर किया था। अदालत ने खैरथल की फैक्ट्री को सीज करने का आदेश दिए थे। अब दोबारा से उन्हें रेवाड़ी में इसी प्रकार प्रोडेक्ट बेचने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें