फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवराज तोंगड़ के नाबाद तूफानी शतक की बदौलत राय क्रिकेट अकादमी ने की जीत हासिल

विज्ञापन
युवराज तोंगड़। स्रोत : अकादमी
विज्ञापन
रेवाड़ी। युवराज तोंगड़ के नाबाद तूफानी शतक की बदौलत राय क्रिकेट अकादमी ने जीत हासिल की है। राय क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष अजीत तोंगड़ ने बताया कि हिंदू हाई सीनियर सेकंडरी स्कूल के खेल मैदान पर राय क्रिकेट अकादमी और आरआईएस इलेवन क्रिकेट टीम के बीच टी-20 क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें राय क्रिकेट अकादमी ने आरआईएस इलेवन टीम को रोमांचक मुकाबले में पांच विकेट से हराया।
विज्ञापन

पहले खेलते हुए आरआईएस इलेवन की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 222 रन बनाए, जिसमें तन्मय ने 74 गेंदों पर 151 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा भव्य ने 23 रन और इशांत ने 15 रनों का योगदान दिया। राय क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए भारत ने 3 और तोषिक, धीरज, दिव्या गुर्जर, लव ने 1-1 विकेट प्राप्त किए।
अब राय क्रिकेट अकादमी के सामने 20 ओवर में 223 रनों का लक्ष्य सामने था। अकादमी के 13 वर्षीय ओपनर बल्लेबाज युवराज तोंगड़ के 55 गेंद पर बनाए 106 रन और तन्मय के 151 रनों की पारी से 18.3 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। बल्लेबाज भारत ने नाबाद 59 रन और दीपक जाट ने 16 रनों का सहयोग किया। आरआईएस इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए हर्ष सैनी और भव्य ने 2-2 विकेट और सिद्धांत सुल्तानिया ने 1 विकेट प्राप्त किया। मैच का मैन ऑफ द मैच भारत को दिया गया, जिसने 3 विकेट के अलावा नाबाद 59 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें