रेवाड़ी हॉफ मैराथन को लेकर आयोजित कार्यक्रम में खुशी जाहिर करते लोग। संवाद
रेवाड़ी। माइल्स टू एजुकेट की तरफ से रविवार को रेवाड़ी हॉफ मैराथन का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने न केवल शहरवासियों को एकजुट होने का संदेश दिया, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य भी किया। मैराथन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। मैराथन ने फिटनेस और स्वास्थ्य के महत्व को बढ़ावा देने के साथ ही समाज में एकता और शिक्षा के लिए सहयोग की भावना को भी मजबूत किया। तीन हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया।
टीम माइल्स टू एजुकेट ने कहा कि प्रायोजकों, प्रतिभागियों और सहयोगियों की वजह से यह कार्यक्रम सफल हो सका है। इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य शहर के जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना था। कार्यक्रम से प्राप्त धनराशि इन बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को संवारने में उपयोग की जाएगी।