फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खरीद शेड्यूल जारी होने के बावजूद मंडी के बाहर ट्रैक्टरों की कतारें

Tue, 20 Oct 2026 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी अनाज मंडी के बाहर लगी ट्रैक्टर की कतारें। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। मार्केट कमेटी की ओर से मंडियों में बाजरा खरीद के लिए गांववार साप्ताहिक शेड्यूल जारी करने के बावजूद मंडियों के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें कम नहीं हो रही हैं। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडियों में अब तक गेटपास के माध्यम से 59,489.71 मीट्रिक टन बाजरे की आवक दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार करीब 50 प्रतिशत बाजरा मंडियों में पहुंच चुका है। गांववार शेड्यूल का उद्देश्य मंडियों में आवक को व्यवस्थित करना है, लेकिन इसके बावजूद ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें बनी हुई हैं।
रेवाड़ी मार्केट कमेटी की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार 20 अक्तूबर को गोबिंदपुरी, आराम नगर, कनुका, भांडोर, पुन्सिका, नंगली गोधा, राजियाकी, गोलियाकी, गुमीना, खेड़ी मोतला, मुकंदपुर बसई, धामलाका, जांटी, जाटूवास, जलियावास, ड्योढ़ई, राजपुरा खालसा, धामलावास, पिथड़ावास, ढोकिया, डुमावास, गांगोली, घुड़ावास और बावल गांवों के किसानों के लिए खरीद का शेड्यूल निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

कोसली मंडी के लिए 20 अक्तूबर को सुमाखेड़ा, कान्हड़वास, गोरिया, बहोतवास, कुमरोधा, फतेहपुरी, नेहरूगढ़, मदोंला, सी, झाल, शादीपुर, लोहाना और बालधन गांवों के किसानों के लिए खरीद शेड्यूल जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें