फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए 4 खाद्य पदार्थों व 2 तेल के सैंपल

Tue, 20 Oct 2026 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सैंपल लेते खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. संदीप। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बावल। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से बावल बाजार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपलिंग अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. संदीप ने विभिन्न दुकानों से 4 खाद्य पदार्थों व 2 तेल के नमूने लिए। इनमें मिठाई की दुकान से गुड़, खोया बर्फी, चमचम और कलाकंद के सैंपल लिए गए। वहीं, परचून की दुकान से वनस्पति तेल और रोस्टर तेल के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

विभाग की ओर से लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप होने की स्थिति स्पष्ट होगी। डॉ. संदीप ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग समय-समय पर बाजारों में खाद्य पदार्थों की जांच के लिए सैंपलिंग करता है, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें