फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 55 किसानों से 1000 क्विंटल सरसों की खरीद

Fri, 21 Mar 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 29शहर की अनाज मंडी में सूखने के लिए रखा सरसों। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहर की अनाज मंडी में अब प्रतिदिन सरसों की आवक हो रही है। वीरवार को करीब 55 किसानों से 1000 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। बुधवार को 27 किसानों से 390 क्विंटल सरसों की खरीद की गई थी। मंगलवार को 10 किसानों से 180 क्विंटल सरसों की खरीद की गई थी। सरसों की खरीद हैफेड की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य 5950 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गई है।
सरसों की खरीद तो वैसे 15 मार्च से शुरू हो गई थी, लेकिन इक्का-दुक्का किसान सरसों बेचने के लिए पहुंच रहे थे। उन्हें भी नमी ज्यादा होने के कारण वापस लौटा दिया जा रहा था। मंगलवार को पहली बार शहर की अनाज मंडी में सरसों के खरीद की गई है। सरसों बेचने के लिए करीब 25 से 30 किसान पहुंचे थे, बाकी किसानों की सरसों की फसल में नमी ज्यादा होने के कारण खरीद नहीं की गई है। मौजूदा समय में सरसों की कटाई का कार्य बड़े पैमाने पर चल रहा है। अभी सभी किसान सरसों की कटाई के कार्य जुटे हुए हैं। ऐसे में अनुमान जताया जा रहा है कि इस सप्ताह के अंत तक बड़ी संख्या में किसान अपनी फसल बेचने के लिए पहुंचने लगेंगे। सरसों बेचने के लिए किसानों के कम संख्या में पहुंचने का एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि पिछले दिनों ओलावृष्टि हुई थी, इसके कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। जो फसल आ भी रही है, उसमें नमी देखने को मिल रही है। ऐसे में किसान भी काफी परेशान चल रहे हैं। फिलहाल आने वाले दिनों में सरसों की बंपर आवक देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन


किसानों के लिए परेशानी का एक कारण ये भी है कि एक दिन में एक किसान केवल 25 क्विंटल सरसों ही बिक्री कर सकते हैं। किसानों को गेट पास 25 क्विंटल सरसों का ही जारी होगा। गेट पास कटवाने के लिए किसानों को फसल पंजीकरण कागज, पंजीकृत किसान का आधार कार्ड, बैंक की कॉपी की एक-एक कॉपी लेकर आनी होगी। अब अगर कोई किसान तय मात्रा से ज्यादा सरसों लेकर आ गया तो बाकी सरसों अगले दिन या फिर दूसरी जगह ही बिक्री करनी पड़ेगी। वहीं सरसों की सरकारी समर्थन मूल्य पर बिक्री के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी है।
विज्ञापन


सरसों को सुखाकर ही लाएं किसान : प्रवीण

हैफेड डीएम प्रवीण शर्मा का कहना है हमारी खरीद के लिए पूरी तैयारी है। सरसों में नमी की मात्रा 8 प्रतिशत से कम होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरसों की खरीद निर्धारित मानकों से ही की जाएगी। हैफेड की ओर से नैफेड के लिए मार्केटिंग सोसाइटी के माध्यम से सरसों की खरीद की जा रही है। बरसात से सरसों भीग गई है। इसलिए अभी नमी भी अधिक है। इसलिए किसान बिक्री करने में जल्दबाजी न करें। किसान अपनी सरसों की फसल को सुखाकर और साफ करके लाएं, ताकि उनको बिक्री के लिए मंडी में किसी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें