रेवाड़ी। गुरनाम सिंह चढूनी की ओर से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पाकिस्तानी कहने से नाराज पंजाबी समाज की संस्था पंजाबी बिरादरी ने शनिवार को मॉडल टाउन में उनका पुतला जलाया।
पंजाबी बिरादरी के प्रधान प्रेमनाथ गेरा व पंचनद के जिला प्रधान केशव चौधरी ने कहा कि पंजाबी कौम वो है जिन्होंने अपने धर्म की रक्षा के लिए अपनी जमीन जायदाद व सब कुछ कुर्बान कर दिया। चढूनी की ओर से सीएम को पाकिस्तानी कहने से पंजाबी समुदाय में रोष है। इसके चलते ही पुतला जलाया गया है। उन्होंने कहा कि दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपने चारों पुत्रों व अपने पिता गुरु तेगबहादुर का बलिदान दे दिया। उनके इसी बलिदान के कारण आज हम अपने हिन्दू धर्म में बड़े आदर के साथ पूजा अर्चना कर रहे हैं। इस अवसर पर सभी ने चडूनी मुर्दाबाद के नारे लगाए व उनका पुतला भी जलाया। इस दौरान समाजसेवी ओमप्रकाश राजपाल, दिनेश कपूर, अनिल अरनेजा, सुरेखा ढीगड़ा, नंदलाल ढींगडा, किशोरी नंदवानी, किशोर सरपंच, हन्नी तनेजा सरपंच, तिलगुन खन्ना, अमित तनेजा, सरदार प्रीतपाल सिंह निक्का व अन्य मौजूद रहे।