फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भिवाड़ी में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 25 तक चलेगा कार्यक्रम

Mon, 24 Nov 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ करते अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्रा। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
भिवाड़ी। जिला चिकित्सालय भिवाड़ी में रविवार सुबह 8 बजे अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्रा ने एक शिशु को खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सागर अरोड़ा ने बताया कि अभियान 25 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

इस दौरान जिले भर में 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की अतिरिक्त खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त भारत को बनाए रखने के लिए यह अभियान जरूरी है और कोई भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। कार्यक्रम में पल्स पोलियो प्रभारी डॉ. कैलाश राजोरा, डॉ. सुशीला मीना, डॉ. सोम प्रकाश यादव, डॉ. इंद्रपाल यादव, अल्फोंस सामा, मनजीत यादव सहित चिकित्सालय के अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बूथों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक टीमें तैनात रहेंगी तथा घर-घर भ्रमण करने वाली टीमें भी सक्रिय रहेंगी। प्रशासन ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को अवश्य पोलियो की दवा पिलवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें