भिवाड़ी-टपूकड़ा इकाई की विप्र सेना कार्यकारिणी। स्रोत : संगठन
भिवाड़ी। विप्र सेना भिवाड़ी-टपूकड़ा इकाई की कार्यकारिणी का विस्तार रविवार को भिवाड़ी में हुआ। 111 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। सभी को संगठन के प्रति निष्ठा और समाज सेवा का संकल्प दिलाया गया।
बैठक की अध्यक्षता विप्र सेना भिवाड़ी-टपूकड़ा के अध्यक्ष मनोज पांडेय ने की जबकि संचालन जिला महिला महासचिव अभिरूचि अवस्थी ने किया। अध्यक्ष मनोज पांडेय ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराते हुए कहा कि विप्र सेना समाज की एकता और सेवा के लिए कटिबद्ध है और सभी पदाधिकारी पूरे समर्पण भाव से कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक नरेंद्र उपाध्याय, सीपी भारद्वाज, जिला अध्यक्ष अशोक कौशिक, जिला कोषाध्यक्ष महिपाल शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी विनय पांडेय, भिवाड़ी युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष संजय शर्मा एवं नितिन शर्मा, युवा प्रकोष्ठ महासचिव नीरज कौशिक व अन्य उपस्थित रहे।7 दिसंबर को प्रदेश महिला अध्यक्ष पूनम आचार्य के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।