फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुद्ध व स्वच्छ जल उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : डाॅ. बनवारी लाल

Fri, 17 Feb 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं सहकारिता मंत्री डाॅ. बनवारी लाल ने कहा कि शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल प्रत्येक व्यक्ति के जीवन से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण पहलू है। प्रदेशवासियों को शुद्ध व स्वच्छ जल उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डाॅ. बनवारी लाल वीरवार को गांव भाड़ावास में 79.10 लाख रुपये की लागत से बूस्टिंग स्टेशन सहित सहकारिता विभाग के तहत पैक्स, रेवाड़ी-भाड़ावास सेल प्वाइंट के गोदाम, दुकान व कार्यालय का उद्घाटन करने उपरांत ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की हर घर नल से जल स्कीम के तहत गांव के सभी घरों में 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की दर से पीने का स्वच्छ जल वितरित किया जा रहा है। आमजन को हर घर नल से जल मिल रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि रेवाड़ी जिले में जहां-जहां पर नहरी पानी पर आधारित जल घर बने हुए हैं उनकी क्षमता को बढ़ाकर अतिरिक्त टैंक बनाए जाएं ताकि पानी की किल्लत न रहे।
उन्होंने कहा कि कि पहले की सरकारों के समय में बावल क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ा हुआ क्षेत्र माना जाता था, लेकिन मुख्यमंत्री के राज में बावल क्षेत्र में विकास का पहिया तेज गति से घूम रहा है और बावल क्षेत्र में अनेक विकास कार्य हुए हैं।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा दो रोज पूर्व रेवाड़ी जिला के गांव बिदावास में 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सहकारी दुग्ध प्लांट का शिलान्यास किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दुग्ध प्लांट से प्रतिदिन 5 लाख लीटर दूध का उत्पादन होगा, जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दूध की जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी और दूध उत्पादकों की आय में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि दुग्ध प्लांट के निर्माण से देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी और अधिक मजबूत होगी। इस मौके पर अधीक्षक अभियंता संजीव दूहन, डीआरसीएस गुरूग्राम यशपाल दहिया, रविंद्र कुमार, एआरसीएस रेवाड़ी सौम्या, जीएम डीसीसीबी रेवाड़ी सुरेश पाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें