फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अस्पताल निर्माण की मांग को लेकर धरना जारी

Fri, 02 Jan 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रामगढ़ भगवानपुर अस्पताल बनाओ संघर्ष कमेटी ने एनएच-71 पर स्थित भगवानपुर की पंचायती जमीन पर अस्पताल निर्माण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के 200 दिन पूरे हो चुके हैं।
संघर्ष कमेटी ने बताया कि वार्ता के लिए रेवाड़ी, चंडीगढ़ या दिल्ली जहां भी स्वास्थ्य मंत्री उचित समझें मुलाकात का समय दिया जाए। कमेटी के अनुसार इस संबंध में 4 नवंबर को पहले ही पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

इसी कारण एक बार फिर औपचारिक अनुरोध किया जा रहा है। कमेटी ने स्पष्ट किया कि यदि स्वास्थ्य मंत्री की ओर से मिलने का समय नहीं दिया गया तो 18 जनवरी को आंदोलनकारी महिलाएं स्वयं स्वास्थ्य मंत्री के निवास व कार्यालय पर जाकर मिलने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन

संघर्ष कमेटी ने हरियाणा की जनता से भी इस जायज मांग के समर्थन में आगे आने की अपील की। कमेटी का कहना है कि सरकार इस महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे पर उदासीन बनी हुई है। जनता से अनुरोध किया गया कि वे अपने-अपने स्तर पर सरकार को ज्ञापन भेजें और इस न्यायोचित संघर्ष में सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें