फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: अवैध कब्जे वाली 10 करोड़ की संपत्ति ध्वस्त, पुलिस की मौजूदगी में शराब तस्कर ने खुद तोड़ी इमारत

Tue, 13 Dec 2022 12:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

शहर में पिछले करीब 2 माह के दौरान यह दूसरी ऐसी कार्रवाई है जब अवैध रूप से कब्जा की गई संपत्ति पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
रेवाड़ी में अवैध कब्जे पर कार्रवाई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी शहर के अंबेडकर चौक पर शराब तस्कर द्वारा अवैध रूप से कब्जा की गई करीब 10 करोड़ की संपत्ति को मंगलवार को ध्वस्त कर दिया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एक्शन संजीव कुमार की अगुवाई में शराब तस्करों ने खुद ही अपनी बिल्डिंग को तोड़ा। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। बता दें कि शहर में पिछले करीब 2 माह के दौरान यह दूसरी ऐसी कार्रवाई है जब अवैध रूप से कब्जा की गई संपत्ति पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है। कथित शराब माफिया द्वारा करीब डेढ़ सौ गज जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था। 

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें