रेवाड़ी। साउथ रेंज रेवाड़ी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. एम रवि किरण ने जिले के 28 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। पदोन्नत होने वाले पुलिसकर्मी रेंज में आने वाले चारों जिला रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल व नूंह से कुल 96 पुलिसकर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन
रेंज में कुछ पुलिसकर्मी पदोन्नति के लिए इंतजार में थे। साउथ रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. एम रवि किरण ने जिले के 28 हेड कांस्टेबल को पदोन्नत कर सहायक उप निरीक्षक बनाया है। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का हमेशा मनोबल बढ़ाया जाएगा। भविष्य में किसी कर्मचारी को कोई समस्या है तो वह सीधा उनके समक्ष पेश होकर अपनी बात रख सकता है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय में पदोन्नत पुलिसकर्मियों के कंधे पर स्टार लगाया और बधाई दी। उन्होंने कहा कि हर पुलिसकर्मी को अपनी ड्यूटी मेहनत, लगन व ईमानदारी करनी चाहिए।