फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नवोन्मेषी किसान पुरस्कार से सम्मानित होंगे प्रगतिशील किसान यशपाल

Wed, 25 Feb 2026 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। यशपाल खोला-प्रगतिशील किसान
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए गांव कंवाली निवासी प्रगतिशील किसान यशपाल खोला को ‘नवोन्मेषी किसान पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एवं भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा प्राकृतिक कृषि के प्रचार-प्रसार में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन

नई दिल्ली पूसा संस्थान में 25 से 27 फरवरी तक आयोजित कृषि मेले के दौरान देशभर के किसान अपने अनुभव साझा करेंगे। इसी कार्यक्रम में 27 फरवरी को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा यशपाल खोला को सम्मानित किया जाएगा। यशपाल खोला करीब दस वर्षों से प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय जिले के किसानों, कृषि विशेषज्ञों, अधिकारियों और बुजुर्गों के आशीर्वाद और सहयोगी संस्थाओं को दिया।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि देशभर के मेहनती किसानों की सफलता का प्रतीक है। उन्होंने धारुहेड़ा नेचुरल एग्रो फार्म के संचालक राव संजय एवं अरावली किसान क्लब के सदस्यों के सहयोग की भी सराहना की। यह उपलब्धि रेवाड़ी जिले के लिए गर्व का विषय है और प्राकृतिक खेती को आगे बढ़ाने की दिशा में एक नई प्रेरणा प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें