फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 से खंड स्तर पर को होंग महर्षि वाल्मीकि जयंती के कार्यक्रम, इच्छुक संस्थाएं 18 तक जमा कराए प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महर्षि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम 20 अक्टूबर को खंड स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है। अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के माध्यम से कार्यक्रम के आयोजन की इच्छुक पंजीकृत संस्थाएं 18 अक्टूबर तक अपना प्रस्ताव जमा कर सकती हैं। यह जानकारी उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खंड स्तर पर आयोजन की इच्छुक संस्थाओं को सरकार की ओर से एक निर्धारित बजट भी मुहैया कराया जाएगा। संस्थाओं के खर्च का भुगतान जिला प्रशासन की कमेटी की अनुशंसा पर किया जाएगा। खंड स्तरीय आयोजन में वे स्वयं या उनका प्रतिनिधि भागीदारी करेगा। आयोजन से जुड़ी नियम व शर्तों की जानकारी जिला कल्याण अधिकारी के कार्यालय से ली जा सकती है। इच्छुक संस्थाएं अपने प्रस्ताव 18 अक्तूबर को दो बजे तक जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करवाएं।
जिला कल्याण अधिकारी विनोद चावला ने आयोजन को लेकर नियम व शर्तों की जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक संस्था व सोसायटी पंजीकरण एक्ट 1860 या भारतीय ट्रस्ट एक्ट के तहत 3 वर्ष से पहले पंजीकृत हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें