फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रो. रमेशचंद्र शर्मा के बड़े भाई मदनमोहन का निधन

Sun, 26 Jul 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मदनमोहन शर्मा
विज्ञापन
रेवाड़ी। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष व साहित्यकार प्रो. रमेशचंद्र शर्मा के बड़े भाई मदनमोहन शर्मा का निधन हो गया। वे 96 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार सोलह राही श्मशान घाट पर किया गया, जहां शहर के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

परिषद के महामंत्री गोपाल ने बताया कि मूल रूप से बावल उपमंडल के गांव तिहाड़ा निवासी मदनमोहन शर्मा स्थानीय मनचंदा सोसाइटी में रह रहे थे। वे प्रखर शिक्षाविद् थे और हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत तथा उर्दू भाषाओं पर उनका समान अधिकार था।
उनके निधन पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रांतीय पदाधिकारियों, जिला इकाई तथा साहित्य एवं संस्कृति से जुड़े विभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। बाबू बालमुकुंद गुप्त पत्रकारिता एवं साहित्य संरक्षण परिषद, राष्ट्रीय कवि संगम, बंजारा सांस्कृतिक संस्था सहित साहित्यकारों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें