फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राजदीप ने नीट में हासिल की 113वीं ऑल इंडिया रैंक

Sun, 26 Jul 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
राजदीप गुप्ता को बधाई देते भाजपा नेता। स्रोत : स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
रेवाड़ी। रामसिंह पुरा मोहल्ला निवासी राजदीप गुप्ता ने नीट में ऑल इंडिया स्तर पर 113वीं रैंक हासिल की है। राजदीप के पिता नंदकिशोर गुप्ता निजी कंपनी में कार्यरत हैं जबकि मां प्रमिला गुप्ता गृहिणी हैं। राजदीप ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि नियमित मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से यह सफलता हासिल हुई है। राजदीप की उपलब्धि पर भाजपा नेता प्रीतम चौहान, जयवीर योगी उनके निवास पहुंचें और मिठाई खिलाकर राजदीप व उनके परिवार को बधाई दी। इस अवसर पर राकेश राजपूत, मधुबाला, सरिता सहित अनेक लोगों ने राजदीप को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें