फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

Sun, 04 Aug 2024 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। प्रदेश सरकार वंचित वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए डॉ. बीआर आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना चला रही है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो 28 फरवरी 2025 तक चलेगी।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि यह योजना सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की तरफ से चलाई जा रही है। डॉ. बीआर आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत वर्ष 2024-25 के लिए सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। अनुसूचित वर्ग के जिन शहरी विद्यार्थियों के कक्षा दसवीं में 70, कक्षा बारहवीं में 75 व स्नातक कक्षाओं में 65 प्रतिशत अंक हैं वे इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। गांवों में अनुसूचित वर्ग के विद्यार्थी के कक्षा दसवीं में 60, बारहवीं में 70 व स्नातक कक्षा में 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। पिछड़ा वर्ग-ए के शहती विद्यार्थी के मैट्रिक में 70 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र में 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। पिछड़ा वर्ग-बी के शहरी छात्र या छात्रा के मैट्रिक में 80 एवं ग्रामीण विद्यार्थी के 75 प्रतिशत अंक होने चाहिए, तभी वह योजना का पात्र होगा। उन्होंने बताया कि इन विद्यार्थियों को आठ हजार रुपये दसवीं पास होने पर, एससी आवेदक को बारहवीं पास करने पर आठ से दस हजार रुपये और स्नातक पास होने के बाद 9 से 12 हजार रुपये आगे की पढ़ाई के लिए दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि आंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के लिए विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय चार लाख रुपये से कम का प्रमाण-पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, बैंक पास बुक, वर्तमान अध्ययनरत कक्षा का आईडी कार्ड या प्रमाण, मार्कशीट, फैमिली आईडी आदि दस्तावेज आवेदन के साथ लगाने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें