फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: निजी स्कूल प्रशासन की शराबी वैन चालक पर कार्रवाई, पहली क्लास के छात्र के पिता ने लगाया था आरोप

Thu, 25 Apr 2024 01:05 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी में एक निजी स्कूल के ड्राइवर पर शराब पीकर वैन चलाने के आरोपी लगे हैं। इसकी शिकायत मिलने पर तुरंत हटा दिया है। शिकायतकर्ता ने वैन में उसकी बेटी स्कूल में पढ़ने के लिए जाती है उस समय चालक नशे में था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनीना में ड्राइवर की लापरवाही की वजह से हुए स्कूल बस हादसे के बाद अभी भी नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। दरअसल, कोसली क्षेत्र में एक निजी स्कूल के ड्राइवर द्वारा शराब पीकर वैन चलाने का मामला सामने आया है। इस मामले में निजी स्कूल ने चालक को शिकायत मिलने पर तुरंत हटा दिया है। मगर अब मामले ने तूल पकड़ लिया है।

विज्ञापन


हरिओम ने बताया कि 24 अप्रैल को सुबह के समय पता चला कि जिस वैन में उसकी बेटी स्कूल में पढ़ने के लिए जाती है वह चालक नशे में रहता है। स्कूल प्रबंधन को फोन किया और बताया कि आपका ड्राइवर नशे में गाड़ी चला रहा है। स्कूल वैन में सभी 6 से 7 साल से कम उम्र के छात्र हैं और वैन के साथ कोई देखभाल करने वाला भी नहीं है।

तब स्कूल प्रबंधन ने बड़ा ही अजीब जवाब दिया कि हमें पता है कि ये ड्राइवर शराब पीता है, लेकिन ये नहीं पता था कि ये सुबह शराब पीता है। उसके बाद हरिओम ने स्कूल जाकर इस घटना के बारे में पूछा। तब उन्होंने इस घटना के बारे में बताया कि स्कूल में ड्राइवर की एल्कोहल मीटर से जांच की गई है। पुष्टि हुई कि उसने एल्कोहल का सेवन किया था। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि ड्राइवर को बर्खास्त कर दिया गया है। आरटीए अधिकारी का कहना है कि मेल प्राप्त हुई थी इस पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


इस पर होना चाहिए कड़ा एक्शन 
हरिओम का कहना है कि कनीना में स्कूल स्कूल बस ड्राइवर की लापरवाही की वजह से 6 बच्चों की मौत हो गई थी। उसके बावजूद स्कूल की तरफ से नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। यह काफी गंभीर विषय है। इस पर कड़ा एक्शन होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें