रेवाड़ी। माॅडल टाउन थाना पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से स्टील की टोटियां चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान मोहल्ला खाशापुरा रेवाड़ी निवासी मयंक कटारिया के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि 29 मार्च को मोहल्ला सरस्वती विहार रेवाड़ी निवासी चेतराम ने शिकायत में बताया था कि उसने सरस्वती विहार में किराये के लिए तीन मंजिला मकान बना रखा है। इसकी तीसरी मंजिल पर निर्माण कार्य जारी है। मकान के बाथरूम व रसोई से अज्ञात व्यक्ति 18 स्टील की टोटियां चोरी करके ले गया हैं। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करके एक आरोपी आशु उर्फ बावला को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 15 स्टील की टोटियां बरामद की थीं। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक और आरोपी मयंक कटारिया को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद