संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा परिवहन विभाग ने जिले के ग्रामीण क्षेत्र के कुल 178 रूट पर निजी बस संचालकों को परमिट जारी किया है। ऐसे में ग्रामीण रूट पर बसों की संख्या बढ़ने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी।
मौजूदा समय में रेवाड़ी डिपो के पास 148 रोडवेज बसें हैं। इन सभी बसों का ग्रामीण रूटों पर संचालन हो पाना संभव नहीं है। क्योंकि यह बसें अभी पर्याप्त नहीं है। करीब 170 बसों की रोडवेज को जरूरत है, जिस वजह से ग्रामीण क्षेत्र में रोडवेज बसें नहीं पहुंच पाती हैं। ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए परिवहन विभाग की तरफ से निजी बसों को परमिट जारी किया गया है ताकि लोगों को बस सेवा उपलब्ध हो सके।
ग्रामीण रूट पर रोडवेज बसों की कमी की चलते गांव से शहर आने और शहर से गांव जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों की समस्याओं को देखते हुए रोडवेज ने ग्रामीण क्षेत्र के रूट पर निजी बस संचालकों को परमिट दिया है। निर्धारित रूट पर निजी बसें चलने से ग्रामीणों की समस्याएं दूर होंगी। प्राइवेट बसों को परमिट मिलने के बाद गांवों के लोग आसानी से शहर में आ सकेंगे। इससे विद्यार्थियों को भी लाभ होगा।
अलग-अलग ग्रामीण रूट पर निजी बसों को परमिट जारी की गई है। राजगढ़ से रेवाड़ी वाया भड़ंगी, भाड़ावास रूट पर 4, रेवाड़ी से मानेसर वाया हंसाका, जौनावास, मसानी, धारूहेड़ा, बिलासपुर रूट पर 36, कनीना से रेवाड़ी वाया डहीना, बुडोली, नंगली, मंडी, साहरनवास रूट पर 2, रेवाड़ी से फर्रुखनगर वाया मुंडलिया, खोड़, पटौदी, हेलीमण्डी, महचाना रूट पर 6, रेवाड़ी से फर्रुखनगर वाया मुंडलिया, खोड, पटौदी, हेलीमण्डी, खनडेवला रूट पर 2, रेवाड़ी से खालेटा वाया हरिनगर, चौकी नंबर रूट पर 11, मायन रूट पर 2, रिवाड़ी से भोजावास वाया खोरी, कुण्ड, नंगल, गोमला रूट पर 2 परमिट जारी किया गया। रेवाड़ी से कोसली वाया बेरली कलां, तुमना 14, कोसली से नारनौल वाया नाहर, लुक्खी, कनीना, मोहनपुर, सिहमा, फैजाबाद रूट पर 8, डहीना से कुण्ड वाया मंडौला, खोल रूट 4, कोसली से कनीना वाया गुडयानी, जाटूसाना, बेरली कलां, मोठला कलां, डहीना रूट पर 4, रेवाड़ी से अटेली वाया खोरी, पाली, कुंड रूट पर 30, रेवाड़ी से खन्दोरा वाया सुलखा रूट पर 4, बावल से गुरुग्राम वाया संगवाड़ी, धारूहेड़ा, मानेसर रूट पर 32, रेवाड़ी से बावल वाया काठूवास रूट पर 2, रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ वाया कुंड, भोजावास रूट पर 8, रेवाड़ी से कोसली वाया खुशपुरा, टुमणा, भूरथला 2, रेवाड़ी से बावल वाया कर्णवास रूट पर 12, धारूहेड़ा से बावल रूट पर 2 और रेवाड़ी बस स्टैंड से मीरपुर रूट पर 2 परमिट दिए गए हैं।