फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: निबंध स्पर्धा में प्रतिभा, डाॅक्यूमेंट्री फिल्म इवेंट में किंजल प्रथम

Wed, 04 Feb 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला स्तरीय कानूनी साक्षरता कार्यक्रम में छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित करते हुए जिला
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला विधिक साक्षरता अथॉरिटी की ओर से पीएम श्री राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे जिलास्तरीय कानूनी साक्षरता कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंवाली के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। निबंध स्पर्धा में प्रतिभा और डाॅक्यूमेंट्री फिल्म इवेंट में किंजल प्रथम रहीं।
विज्ञापन

प्राचार्य अनिल कुमार ने बताया कि विद्यालय की छात्रा प्रतिभा ने निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। किंजल ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म इवेंट में प्रथम, नाजुक ने भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान और मनप्रीत व मुस्कान ने डिबेट में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी विजेंद्र हुड्डा ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। लीगल लिटरेसी इंचार्ज प्रदीप कुमार व सुमेर सिंह ने बताया कि पिछले दो वर्षों से विद्यालय राज्य स्तर पर विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर मिथिलेश कुमारी, अनिल कुमार, सुमेर सिंह, राम सिंह, श्रीभगवान, सुनीता देवी, पिंकी मैडम, पूजा यादव, अदिति, करण सिंह, किरण कुमारी, दीपिका, विजेंद्र बाबूजी, सोनू, पीटीआई राकेश कुमार, दिनेश कुमार, राकेश, जीतू यादव विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें