फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक मूल्यों पर ध्यान दें : रासबिहारी

Wed, 04 Feb 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। कृष्ण नगर स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में मंगलवार को कुटुंब प्रबोधन विषय पर संगोष्ठी हुई। इसमें मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के सह केंद्रीय मंत्री रास बिहारी ने कहा कि पारिवारिक मूल्यों पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति विश्व कल्याण की भावना से प्रेरित है और इसमें भोजन से लेकर जीवन पद्धति तक संस्कारों का विशेष महत्व है। उन्होंने रामायण, श्रीमद्भगवद्गीता और रामचरितमानस के स्वाध्याय को सामाजिक समरसता के लिए आवश्यक बताया। संगोष्ठी में डॉ. रमेश यादव ने कहा कि परिवार समाज की मूल इकाई है और उसके प्रबोधन से ही सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन संभव है। इस अवसर पर डॉ. रीनू यादव, डॉ. अंजलि यादव, डॉ. सोनिया यादव, डॉ. प्रवेश भारद्वाज, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. योगेंद्र सिंह, डॉ. पूजा, सुनीता यादव, नीलम यादव, मधु बाला, बिंदु यादव मौजूद रहीं। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें