गांव खरखड़ा स्थित व्यायामशाला के बीच से गुजर रही बिजली की लाइन को हटाया। संवाद
- फोटो : 1
धारूहेड़ा। गांव खरखड़ा स्थित व्यायामशाला के बीच से गुजर रही बिजली की लाइन को बिजली विभाग ने हटा दिया है। व्यायामशाला में अभ्यास करने वाले युवाओं की सुरक्षा को देखते हुए बिजली की लाइन हटाने की मांग की जा रही थी। इस संबंध में मानवाधिकार आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। आयोग में सुनवाई के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए लाइन को हटा दिया।
व्यायामशाला परिसर के बीच से बिजली की लाइन गुजरने के कारण यहां आने वाले युवाओं के लिए खतरा बना हुआ था। बिजली विभाग की ओर से लाइन हटाए जाने के बाद अब यह संभावित खतरा टल गया है।