संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से 8 जून को जिलास्तरीय पावर लिफ्टिंग क्लासिक चैंपियनशिप का आयोजन जलियावास स्थित हार्ड रॉक फिटनेस क्लब में किया जाएगा।
प्रतियोगिता को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है ताकि रविवार को खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा हो। एसोसिएशन के अध्यक्ष किरणदीप सिंह व महासचिव आशा यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में सब जूनियर में 12 से 18 आयुवर्ग, जूनियर में 19 से 23 आयु वर्ग व सीनियर वर्ग में 23 वर्ष व इससे अधिक आयु वर्ग के महिला व पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
8 जून को सुबह 7 से 10 बजे तक खिलाड़ियों का वेट किया जाएगा और 10:30 बजे प्रतियोगिता शुरू की जाएगी। प्रतियोगिता में एसोसिएशन के वाइस प्रेजिडेंट संजय पहलवान, जनरल सेक्रेटरी यशपाल सिंह, खजांची विनोद कुमार, सदस्य रश्मि, निकेश, सत्यराज, हिमांश यादव व ललित रावत सहयोग करेंगे।