फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बाजार में सड़क पर बने गड्ढे बढ़ा रहे मुसीबत

Tue, 25 Feb 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 40नगर परिषद कार्यालय के सामने टूटी सड़क। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के बाजारों में स्थित सड़कें खराब है। अधिकतर सड़कों पर जगह- जगह गड्ढे बन गए हैं जिससे व्यापारियों को माल मंगाने और भेजने में परेशानी होती है। साथ ही दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। व्यापारियों ने प्रशासन से सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है।



शहर के सर्कुलर रोड, ब्रास मार्केट, बावल रोड, मिनी बाईपास व मेन बाजार की सड़क जर्जर हो चुकी है। इन सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इसके चलते आएदिन वाहन गड्ढों में फंस जाते हैं। दोपहिया वाहन चालक भी दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। बारिश के समय तो सड़कों की हालत और भी खराब हो जाती है। व्यापारियों ने भाड़ावास गेट से मोती चौक, गोकल बाजार, रेलवे रोड व काठमंडी की नई सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। कई बार समस्याओं से अवगत कराने के बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई।
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि सर्कुलर रोड पर नाईवाली चौक, झज्जर चौक, धारूहेड़ा चुंगी व बावल रोड पर गड्ढे बने हैं। यहां आए दिन हादसे होते हैं। इसके अलावा नगर परिषद के बाहर, मिनी बाईपास, ब्रास मार्केट व सेक्टर-1 की सड़कें खराब हैं। यहां तक कि सचिवालय रोड, सेक्टर-3 व 4 में बनी नई सड़कों की रोड़ियां भी उखड़ चुकी हैं।



-

बाजार की सड़क खराब होने के कारण ग्राहक आने से कतराते हैं। सड़क पर जगह-जगह पर गड्ढे बने हुए हैं। इससे काफी समस्या होती है जल्द इसका समाधान होना चाहिए।-धर्मवीर पोसवाल, दुकानदार



-

शहर की सड़कें ही ठीक नहीं होंगी तो बाजार में आने वाले ग्राहकों को परेशानी होगी। मुख्य सड़क ही खराब है। सड़क ठीक होगी तो लोगों को राहत मिलेगी।-गुलशन मदान, दुकानदार।

-



सड़क ठीक होने से व्यापार बढ़ता है। बाजार की सड़कें खराब है जिससे लोगों को परेशानी होती है। व्यापारियों की गाड़ी आने में परेशानी होती है। सड़क की मरम्मत कराई जाए ताकि राहत मिले।-विपिन अग्रवाल, दुकानदार।




ब्रास मार्केट की सड़क लंबे समय से खराब है। मार्केट में सीसी रोड डालने के लिए अधिकारी से मिल चुके हैं, लेकिन काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है।- नीरज गुप्ता, व्यापारी
विज्ञापन




वर्जन

अधिकतर सड़कें ठीक हैं। कुछ सड़कों की मरम्मत का काम चल रहा है। अगर किसी सड़क पर गड्ढे बन गए हैं तो उसकी मरम्मत कराई जाएगी। कई नई सड़कें बनने वाली है।-पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें