फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अरब सागर से नमी मिलने से तेज हवाएं और बारिश की संभावना

विज्ञापन
बावल चौक का दोपहर का समय का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। मई के पहले सप्ताह में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। वीरवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में 2 डिग्री का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को बादलों की आवाजाही, हल्की बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। पिछले 6 दिन से अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे ही चल रहा है। बुधवार को दिन का तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया था।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि इस समय दो मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय है। इसके असर से पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान व पश्चिमी मध्यप्रदेश में चक्रवतीय सर्कुलेशन बना है। अरब सागर से लगातार नमी मिलने से इन इलाकों में तेज हवाएं और अच्छी बारिश हो रही है। क्षेत्र पर इस प्रणाली का आंशिक असर दिख रहा है। दोपहर बाद बादल छा जाते हैं। आने वाले दिनों मौसम की यही स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें