फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिस विभाग की सड़क से उड़ेगी धूल, उसी को प्रदूषण बोर्ड थमाएगा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से अब धूल उड़ाने वाली टूटी सड़कों की पहचान कराई जा रही है। साथ ही जिस विभाग या प्राधिकरण की सड़क से धूल उड़ेगी, उसी के खिलाफ बोर्ड की ओर से एक्शन लिया जाएगा। इस समय ग्रैप- 4 की पाबंदियों के चलते निर्माण कार्य बंद पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

पाबंदियों के चलते टूटी सड़कों का निर्माण अभी नहीं हो सकता। लेकिन, विभाग या प्राधिकरण अपनी धूल उड़ाने वाली सड़कों पर पानी का छिड़काव करवा सकते हैं, ताकि यह धूल एक्यूआई को बढ़ाने का काम नहीं करे। ऐसे में इन सड़कों की पहचान कर संबंधित विभाग को ही सीधे नोटिस कमाया जाएगा। देखा जाए तो शहर की अधिकतर सड़कों की हालत काफी खराब है। सर्कुलर रोड पर जगह-जगह पर गड्ढे बने हुए हैं। जिले की कई सड़कें पीडब्ल्यूडी, नगर परिषद, नगर पालिका, मार्केटिंग बोर्ड के अंतर्गत आती हैं। ऐसे में यह पता ही नहीं चल पाता है कि यह सड़क कौन ठीक कराएगा। बोर्ड की तरफ से इस पर विशेष नजर रखी जाएगी। अभी दिल्ली जयपुर हाईवे को दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है। अधिकतर स्थानों पर गड्ढे भरे जा चुके हैं।

सड़कों पर भरे जाएंगे गड्ढे

बोर्ड की तरफ से अगर सड़कों की पहचान कर संबंधित विभाग का नोटिस थमाया जाता है तो इससे गड्ढे भरने के कार्य में भी काफी तेजी आएगी। अभी सड़क को बुरी हालत में ही विभाग की तरफ से छोड़ दिया जाता है। ऐसे में संबंधित विभाग पर भी दबाव बनेगा और सड़कों पर गड्ढे ठीक करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रदूषण के कारण को जानने के लिए नहीं शुरू हुआ अध्ययन

दूसरी तरफ लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण भविष्य को लेकर भी चिंता सताने लगी है। इसी को देखते हुए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अध्ययन करने के लिए कहा था, ताकि इसमें यह पता लगाया जा सके कि जिले में प्रदूषण का कारण क्या है और इसे किस प्रकार से कम किया जा सकता है। धुआं किन क्षेत्रों से अधिक उठता है। अभी तक जिले में यह अध्ययन बड़े पैमाने पर शुरू नहीं हुआ है। जिला एनसीआर क्षेत्र में आता है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने एनजीटी को दी गई अपनी रिपोर्ट में कहा था कि हरियाणा में कुछ ही जिलों में अभी अध्ययन शुरू हुआ है जो बाकी एनसीआर के क्षेत्र हैं वहां पर अभी अध्ययन की शुरुआत ही नहीं हुई है।

वर्जन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से सड़कों की भी जांच की जा रही है। जहां से धूल ज्यादा उठ रही है, उस पर ध्यान दिया जा रहा है। गड्ढों के कारण कई बार इतनी ज्यादा धूल उड़ती है कि वातावरण प्रदूषित हो जाता है।
विज्ञापन


-हरीश, आरओ, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें